नेन्दूर जंगल में हुए मुठभेड़ के दण्डाधिकारी जांच में साक्ष्य प्रस्तुत 5 दिसम्बर तक
नेन्दूर जंगल में हुए मुठभेड़ के दण्डाधिकारी जांच में साक्ष्य प्रस्तुत 5 दिसम्बर तक
नारायणपुर,जिले के सोनपुर थाना अतंर्गत ग्राम नेन्दूर के जंगल पहाड़ में 04 अक्टूबर 2024 को हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी पुरूष एवं 04 महिला नक्सली मारे जाने के फलस्वरूप अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा, श्री अभयजीत सिंह मण्डावी को दण्डाधिकारी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है, तो वे 05 दिसम्बर 2024 तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त आवेदन एवं दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
