“कालिया आया” – भगवान जगन्नाथ के लिए बना पहला हिंदी धमाका गीत
इतेश न्यूज़ सर्विस- पुरी के विश्वप्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर एक नया और अनोखा प्रयास सामने आया है। “कालिया आया” — यह गीत महाप्रभु श्रीजगन्नाथ को समर्पित पहला हिंदी बैंगर (हिट गीत) है, जो न केवल संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेगा, बल्कि भक्तों के दिलों को भी छू जाएगा।
यह गीत उस अपार श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है जो भक्त भगवान जगन्नाथ के प्रति रखते हैं। गीत का मुख्य संदेश यही है कि – “आप अपने जीवन में भगवान को जो भी रूप देना चाहें, वह वही बन जाते हैं।” यह विश्वास, यह समर्पण, यही है इस गीत की आत्मा।
“कालिया आया” को गाया है प्रतिभाशाली गायिकाओं गीत वाणी और बर्नाली होता ने। गीत को लिखा, संगीतबद्ध और निर्मित किया है स्वयं गीत वाणी ने। गीत को प्रस्तुत किया है अभिनय सोनी।
संगीत सहयोग: गिटार: प्रफुल खापेकर ,रिदम अरेंजमेंट: सुनीत बोरकर , रिकॉर्डिंग: व्हाइट वाइन्स स्टूडियो, मुंबई
मिक्सिंग और मास्टरींग: हेमंत खेडेकर, यह गीत रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ की दिव्यता, उनके रहस्यमयी रूप और भक्तों की निःस्वार्थ भावना को सुंदर शब्दों और सजीव संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करता है। तो आइए, इस साल की रथयात्रा में “कालिया आया” के साथ झूमिए, गाइए और महाप्रभु जगन्नाथ के श्रीचरणों में अपनी भक्ति अर्पित कीजिए।
