August 7, 2026

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मिलन” का हुआ भव्य मुहूर्त

bd2776a6-47bb-479e-88d7-c9ec3b00933e

PVB Film Production के बैनर तले बन रही है फैमिली एंटरटेनर फ़िल्म

इतेश सोनी रायपुर-
ई एन एस रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में एक नई फ़िल्म की शुरुआत हो चुकी है। PVB Film Production के बैनर तले बन रही आगामी फ़िल्म “मिलन” का मुहूर्त बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। यह फ़िल्म एक फैमिली कॉमेडी, लव स्टोरी, ड्रामा और एक्शन से भरपूर मनोरंजक प्रस्तुति होने जा रही है।

फ़िल्म की कहानी बेहद जानदार और मनोरंजक बताई जा रही है।
मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के चॉकलेटी बॉय भूपेश चौहान, जो पहले भी कई सुपरहिट फ़िल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार भी वे अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।

फ़िल्म में लीड हीरोइन के रूप में रिचा पाठक नज़र आएंगी, जो इस फ़िल्म से छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। रिचा ने अब तक कई लोकप्रिय म्यूज़िक वीडियोज़ में काम किया है, लेकिन यह उनकी पहली फ़िल्म होगी। वहीं, सेकंड लीड रोल में दमदार अभिनेत्री पूनम गोस्वामी दिखाई देंगी, जिन्होंने अपने अभिनय से पहले भी दर्शकों का दिल जीता है।

इसके अलावा फ़िल्म में पूरन किरी, शिवा साहू, प्रशंसा शुक्ला सहित कई अन्य कलाकार भी नज़र आएंगे।

फ़िल्म का निर्देशन सुमीत बसीवाला और सैम द्वारा किया जा रहा है, जबकि सिनेमैटोग्राफी (DOP) का जिम्मा राजा अवस्थी संभाल रहे हैं।
वर्तमान में फ़िल्म की शूटिंग गुंदेली गांव में जारी है।

फ़िल्म “मिलन” से दर्शकों को एक बार फिर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नया और मनोरंजक अनुभव मिलने की उम्मीद है।