“चेतना कार्यक्रम” के माध्यम से छात्रों को किया गया जागरूक — थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर गंगवाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
थाना शोभा में “चेतना कार्यक्रम” के माध्यम से छात्रों को किया गया जागरूक — थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर गंगवाल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
इतेश सोनी
इतेश न्यूज़ सर्विस गरियाबंद – जनजागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को थाना शोभा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभा में “CHETNA कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में सुबह थाना प्रभारी श्री ज्ञानेश्वर गंगवाल ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चों को विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, .apk फाइल या लुभावने गेमिंग ऐप्स डाउनलोड न करें, क्योंकि ऐसे माध्यमों से ऑनलाइन ठगी व डिजिटल अपराध बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आगे Cyber Security, Digital Arrest, POCSO Act, ट्रैफिक नियमों का पालन, Learning License प्रक्रिया, Drunk & Drive मामलों, और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में लगभग 110 छात्र-छात्राओं सहित प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही उन्हें Samadhaan App तथा Abhivyakti App के उपयोग एवं उनके लाभ के बारे में भी बताया गया, जिससे नागरिक सीधे पुलिस प्रशासन से जुड़कर अपनी शिकायतें और सुझाव दे सकें।
थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर गंगवाल ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और समाज में भी साझा करें, ताकि सभी लोग साइबर अपराधों और सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रह सकें।
इस प्रकार “CHETNA कार्यक्रम” के माध्यम से थाना शोभा पुलिस ने युवाओं में सुरक्षा जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का सराहनीय प्रयास किया।
