छत्तीसगढ़ से इंडिया लेवल रियलिटी शो की ऐतिहासिक शुरुआत
27 मार्च से शुरू होगी “Darextream Journey of Jungle” की शूटिंग
इतेश न्यूज़ सर्विस (ENS)रायपुर छत्तीसगढ़ की धरती से मनोरंजन जगत में एक नई शुरुआत होने जा रही है। Rudraksha Production के बैनर तले तैयार किया जा रहा मेगा रियलिटी शो “Darextream Journey of Jungle” की शूटिंग 27 मार्च से आधिकारिक रूप से प्रारंभ होगी। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के घने जंगलों में किसी इंडिया लेवल रियलिटी शो की शूटिंग होने जा रही है, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
छत्तीसगढ़ के जंगलों में रोमांच का बड़ा मंच
यह शो एडवेंचर, स्ट्रगल, सर्वाइवल और माइंड-गेम पर आधारित एक अनोखा कॉन्सेप्ट है।
पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक जंगलों में की जाएगी, जिससे राज्य की सुंदरता और क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
शो को मनोरंजन जगत में छत्तीसगढ़ की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
6 लीडर और 54 कंटेस्टेंट–कड़ा मुकाबला शुरू
शो में कुल 6 लीडर और 54 कंटेस्टेंट शामिल किए गए हैं।
मुंबई से Tanya Rana, Ravi Pawal और Rahul Nishant जैसे चर्चित प्रतिभागी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ से Akshay Nayak राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जंगल में होने वाली चुनौतियाँ, कठिन टास्क और रणनीतिक मुकाबले इस शो को और अधिक रोचक बनाएंगे।
छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की पहल
यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़ का कोई प्रोडक्शन हाउस इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर का रियलिटी शो प्रस्तुत कर रहा है।यह पहल राज्य के मनोरंजन उद्योग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
27 मार्च से आकर्षण का केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़
शूटिंग शुरू होने के साथ ही “Darextream Journey of Jungle” पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचने को तैयार है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जंगल की कठिन परिस्थितियों में कौन प्रतिभागी अंत तक टिक पाता है और असली विजेता बनकर उभरता है।
