April 17, 2026

राजीव लोचन साहित्य संस्था, रायपुर, (छ.ग.) की स्थापना व काव्य गोष्ठी संपन्न

DSC31325

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर राजीव लोचन साहित्य संस्था, रायपुर, (छ.ग.) की स्थापना की गई। इस साहित्यिक गठन में प्रदेश के ख्यातिनाम साहित्यकार उपस्थित हुए। इसका उद्देश्य हिन्दी व छत्तीसगढ़ी को सम्यक रूप से बढ़ावा देना है। इस संख्या के माध्यम से उदीयमान व स्थापित साहित्यकारों की साहित्य रचना को आगे बढ़ाना है। नव रचनाकारों की रचना की समीक्षा और आलोचना परामर्श करते हुए मंचीय स्तर तक पहुँचाना है।
आयोजन में सर्वप्रथम विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का विधिवत पूजा की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में रामेश्वर शर्मा (वरिष्ठ कवि एवं संपादक) अध्यक्षता करने हेतु डॉ. राजेन्द्र पाटकर (वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्रपति पुरस्कार) व विषेश अतिथि के रूप में राजेश चौहान (वरिष्ठ साहित्यकार) उपस्थित रहे। आयोजन का संयोजन ऋषि कुमार साव जी रहे। राजाराम रसिक एवं सुषमा पटेल सयुक्त रूप से मंच का संचालन किए। उपस्थित साहित्कारों में कुमार जगदलवी, लक्ष्मीकांत वैष्णव, मन्नू लाल यदु, डॉ. इन्द्रदेव यदु, विवेक भट्ट, मंजूषा अग्रवाल, निवेदिता वर्मा, दुष्यंत साहू, यशवंत यदु, लीलाराम साहू, उत्तम देवहरे, कल्याणी तिवारी, अमृतांशु शुक्ला, राजेन्द्र पाण्डेय, सुमन शर्मा बाजपेयी, डॉ. मीता अग्रवाल, अनिता झा, डॉ. भारती अग्रवाल, मिनेश साहू, शारदेन्दु झा थे। आभार प्रदर्शन ऋषि साव द्वारा किया गया। मह आयोजन पार्क पैलेश तेलीबांधा में संपन्न हुआ।