April 17, 2026

इंग्लैंड ने जीता टॉस, सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करेगा भारत

DSc53262

मुंबई के वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ज कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए थोड़ी देर में भिड़ेंगे. साउथ अफ्रीका ने बुधवार को खेले मुकाबले में एकतरफ अंदाज में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऐसे में आज के मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. वानखेड़े में हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं, ऐसे में आज फिर हमें चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है. भारत ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट खेला था और उसमें टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज के मुकाबले में भारतीय टीम एक बार फिर बिना किसी बदलाव के उतरना चाहेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग, जेमी ओवरटन