August 8, 2026

देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी को भेजा निमंत्रण भस्म और प्रसाद लाने का किया आग्रह

041224

देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी को भेजा निमंत्रण, भस्म और प्रसाद लाने का किया आग्रह

उज्जैन। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी को निमंत्रण भेजा है। साथ ही उन्होंने महाकाल की भस्म और प्रसाद लेकर आने का भी आग्रह किया है

महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर जमकर सियासी उठापठक चल रही थी। लेकिन अब सीएम कौन बनेगा इसका फैसला हो गया है। बीजेपी की कोर कमेठी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं गुरुवार को मुंबई में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले फडणवीस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

पुजारी के आने-जाने की फ्लाइट टिकट, मुंबई में रुकने और यात्रा के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि वे अपने साथ महाकाल का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और दुपट्टा लेकर जाएंगे, जिसे शपथ ग्रहण के दौरान फडणवीस को भेंट किया जाएगा।

आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस भगवान महाकाल के अनन्य भक्त माने जाते हैं। 2014 में जब वे पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे, उससे पहले उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया था। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे कई बार उज्जैन आकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस, महाकाल के प्रति उनकी गहरी आस्था के चलते वे हर महत्वपूर्ण मौके पर महाकाल का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। इस बार भी शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा को खुद फोन कर आमंत्रित किया।