अर्बन कार वाॅश सेंटर को निगम ने किया सील
अर्बन कार वाॅश सेंटर को निगम ने किया सील
रायपुर,निगम के जोन 8 के राजस्व विभाग ने महर्षि वेद व्यास विद्या मंदिर को सील कर दिया है। स्कूल को वर्ष 2023-24 का बकाया राशि का 3 दिन के भीतर भुगतान करने कहा गया था। इसी तरह से जोन 5 में 13 लाख रू. के बडे़ बकायेदार अर्बन कार वाॅश की संचालक रामदुलारी अग्रवाल के बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर सील किया।
जोन 4 राजस्व और बाजार विभाग की टीम ने मौलाना रउफ वार्ड में दुकान को सील करने से पहले की बकायादार ने आरटीजीएस से तत्काल 9 लाख 73 हजार 914 रू. का भुगतान कर दिया। उधर निगम जोन 10 को कौशल्या विहार गेट के पास ्थित शुभम के मार्ट ने 13 लाख 75 हजार का संपत्तिकर चेक से अदा किया।
