कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा..
कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा..
कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा है, जबकि सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद, पंजाब कांग्रेस में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी, और अब यह बदलाव हो चुका है। पंजाब में कांग्रेस और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
भूपेश बघेल को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का जनरल सेक्रेटरी (GS) प्रभारी बनाया गया है। वहीं, डॉ. सैयद नसीर हुसैन को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का GS प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पंजाब में कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में 7 सीटों पर जीत हासिल हुई, और नगर निगम चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। हालांकि, नगर निगमों में कांग्रेस कोई मेयर नहीं बना सकी।
पंजाब में विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग के बीच हमेशा से प्रतिस्पर्धा रही है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी का निर्णय कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

