April 27, 2026

कलेक्टर ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

cropped-Samachar-prishth

कलेक्टर ने लक्ष्य कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 25 अप्रैल 2025,कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय परिसर में संचालित लक्ष्य कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोचिंग में अध्ययनरत युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही निरूशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए पूरे लगन से मेहनत करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की संख्या और दी जा रही कोचिंग के बारे में प्रशिक्षक से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने कलेक्टर को अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। कलेक्टर ने कोचिंग सेंटर में पेयजल एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिसर को सुव्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं डीएमसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed