मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग कार्यक्रम में हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, राजधानी रायपुर में आयोजित WOKO INDIA राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उनके साथ लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं में बढ़ती खेल भावना और अनुशासन समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने किकबॉक्सिंग जैसे आत्मरक्षा आधारित खेलों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को मंच मिलता है, बल्कि राज्य की खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आयोजन स्थल पर भारी संख्या में खेलप्रेमी, कोच, और खेल संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। WOKO इंडिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार इतनी भव्यता से आयोजित की गई है।
