August 10, 2026

नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार..3 फरवरी को किया जाएगा जारी..

020225

नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार..

3 फरवरी को किया जाएगा जारी..

रायपुर,भाजपा ने देर रात घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया। पार्टी के नेता उज्जवल दीपक ने X में बताया, भाजपा का संकल्प – नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए तैयार घोषणा पत्र!

कल घोषणा पत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ जिसमें पार्टी के नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया गया। 3 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में इसे जारी किया जाएगा।

बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, विधायक मोतीलाल साहू, रिकेश सेन, राकेश पांडेय, पूर्व महापौर अंबिका यदु, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा और हेमंत पाणिग्रही उपस्थित रहे। जनता से मिले सुझावों को प्राथमिकता देते हुए, यह घोषणा पत्र नगरीय निकायों के समग्र विकास की दिशा तय करेगा।