June 19, 2026

AI वीडियो बीजेपी ने किया पोस्ट, घुसपैठिए अब छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट

160725

AI वीडियो बीजेपी ने किया पोस्ट, घुसपैठिए अब छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट

रायपुर, दिल्ली से लेकर बिहार और छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपुठियों का मुद्दा गर्म है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने विधानसभा में एक दिन पहले इसे मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला किया था. उसके बाद अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया में अवैध घुसपैठियों पर एक एआई वीडियो पोस्ट कर फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में एआई वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस पर प्रदेश में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि सुशासन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब छत्तीसगढ़ से सीधे बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी.

बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को भाजपा विधायक भाजपा विधायकों अजय चंद्राकर, धरमजीत सिंह और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए प्रदेश में घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. अजय चंद्राकर ने दावा किया कि राज्य में करीब 5 हजार बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, जो आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सिस्टम में कुछ लोग इन घुसपैठियों की मदद कर रहे हैं और डिटेंशन सेंटर बनाने की मांग की थी.