भाजपा नेत्री श्रीमती नंदनी नेताम ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी
इतेश सोनी पत्रकार गरियाबंद- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नंदनी नेताम ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्रीमती नंदनी नेताम ने प्रदेश वसियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाले का संचार करे। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमति नेताम ने भगवान से सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के संचार के साथ-साथ सुखद जीवन की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से परिपूर्ण इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
