बिग बॉस 19: वीकेंड के वार में जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप को लेकर सलमान खान ने किया सवाल…
बिग बॉस 19: वीकेंड के वार में जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप को लेकर सलमान खान ने किया सवाल…
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में वीकेंड के वार में जाह्नवी कपूर और वरुण धवनअपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को प्रमोट करने पहुंचे हुए थे. शो में सभी ने काफी मस्ती किया है. सलमान खान और जाह्नवी कपूर का भी बॉन्ड देखने को मिला है.
सलमान खान ने की जाह्नवी के साथ की मस्ती
बता दें कि शो में वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म में कैसे सभी का दिल टूटता है. इसी बीच सलमान खान ने जाह्नवी कपूर से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछ लिया. स्टेज पर जब वरुण कहते हैं- आज के समय में लोगों ने सिचुएशनशिप इंट्रोड्यूस कर दी है. इस पर सलमान कहते हैं- “अगर लोग खुद को ऐसी चीजों में पाते हैं तो जाह्नवी जरुर शिखर पर होंगी. सब ठीक है ना शिखर पर? कोई चीज की कमी तो नहीं है ना? तो इस पर जाह्नवी कहती हैं- नहीं सर, कुछ भी मिसिंग नहीं है.” इसके बाद रोहित श्रॉफ और वरुण धवन हंसने लगते हैं.
बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िय लंबे समय से साथ में हैं. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. पिछले कुछ समय से जाह्नवी कपूर भी शिखर पहाड़िया के बारे में खुलकर बातें भी करने लगी हैं.
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की बात करें तो ये 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म की कहानी इन चारों के इर्द-गिर्द घूमती है.
