एएसपी अनिल सोनी ने लिया गुरूजी से आशीर्वाद
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायगढ़ – शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एडिश्नल एसपी अनिल सोनी ने अपने हाईस्कूल के शिक्षक डी०सी० शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। उन्होंने अपने गुरूजी को शाल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर एएसपी सोनी ने कहा कि हमारे जीवन में गुरू का स्थान सर्वोपरि है , गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। शिक्षक द्वारा दिया गया ज्ञान और संस्कार हमेशा विद्यार्थियों के जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुये उन्होंने शिक्षक शर्मा से आशीर्वाद लिया। एएसपी सोनी ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ , अपने गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हूँ। उन्होंने गुरूजी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुये कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन नहीं , बल्कि गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। गुरूजी से मुलाकात ने मेरे विद्याथीं जीवन की यादों को जीवंत कर दिया।
