August 8, 2026

Birthday Special :~ सोशल मीडिया से हुई आराधना साहू की शुरूआत बड़े पर्दे पर आएंगी नज़र

IMG_9126

इतेश सोनी रायपुर- सोशल मीडिया ने छ्त्तीसगढ़ी सिनेमा जगत को कई दिग्गज कलाकार दिए हैं बोल सकते हैं सोशल मीडिया का इस एक्टिंग फिल्ड में आने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है क्योंकि फ़िल्म मेकर्स को अपनी फ़िल्म के लिए कलाकारों को खोजने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत ही अच्छा और महत्वपूर्ण साधन है सोशल मीडिया से आए हुए कई कलाकार आज छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार बन चुके हैं आज हम ऐसे ही एक उभरती कलाकार के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया पर शॉट्स वीडियो बनाकर की थी लेकिन आज वह बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं हम बात कर रहे हैं.

भिलाई शहर की रहने वाली आराधना साहू के बारे में जिन्होंने अपने टैलेंट से सोशल मीडिया के ज़रिए लाखों दर्शक एकत्रित कर ली है सोशल मीडिया पर इनके द्वारा बनाए गए विडियो ट्रैंड पर जाते हैं इनके सोशल मीडिया पर लाखों फ़ॉलोअर्स है जो इन्हें पसंद करते हैं और प्यार भी करते हैं इन्होंने कई छत्तीसगढ़ी एलबम भी किए हैं जिन्हें दर्शकों से भारी प्यार मिला। अभी अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ के एक जाने माने फिल्म मेकिंग प्रोडक्शन हाउस से उनको फ़िल्म का ऑफ़र आया उन्होंने मौक़े को न गंवाया और फ़िल्म करने को तैयार हो गए उनकी फ़िल्म की शूटिंग अभी जारी है और बहुत जल्द बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं

आराधना ने हमारे समाचार एजेंसी से चर्चा करते हुए बताया कि सोशल मीडिया से बड़े पर्दे का सफ़र किसी सपने से कम नहीं है मेरा बचपन से ही सपना था कि मैं ख़ुद को सिनेमा के बड़े परदे पर देखूँ लेकिन कभी सोचा नहीं था कि यह सपना सच हो जाएगा मैं बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नज़र आऊँगी फ़िल्म की शूटिंग अभी जारी है और आशा है मेरी फ़िल्मी किरदार दर्शकों को पसंद आएगी ।