August 12, 2026

अंजलि ठाकुर और एस कुमार की केमिस्ट्री ने जीता दिल, गाना हुआ ट्रेंडिंग*

IMG-20250222-WA0005

“दिल के टूटे म” हुआ वायरल, इंस्टाग्राम पर भी कर रहा ट्रेंड

इतेश सोनी रायपुर – छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाका करते हुए एस कुमार प्रोडक्शन का नया गीत “दिल के टूटे म” रिलीज होते ही यूट्यूब समेत सभी सोशल मीडिया और ऑडियो प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि यह गाना इंस्टाग्राम ऑडियो पर भी ट्रेंड कर रहा है, जिससे यह दर्शकों के बीच और भी लोकप्रिय हो गया है।

इस गाने में छत्तीसगढ़ की मशहूर अभिनेत्री अंजलि फाल्गुनी ठाकुर और संतोष कुमार की शानदार जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। “दिल के टूटे म” एक भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित गीत है, जिसकी स्टोरीलाइन इतनी दमदार है कि यह दर्शकों की आंखें नम कर रही है।

गाने का निर्देशन चंदन दीप ने किया है, जबकि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक हिरेश सिन्हा और जीतेश्वरी सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ से इसे खास बना दिया है। एस कुमार प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस गाने का प्रमोशन ई.एन.एस मीडिया कंपनी कर रही है। अगर आपने अब तक “दिल के टूटे म” नहीं सुना है, तो इसे यूट्यूब पर जरूर देखें और इसकी भावुक कहानी का आनंद लें।

You may have missed