August 10, 2026

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एससी. (उद्यानिकी/वानिकी) ऑनलाइन पाठ्यक्रम 2025-26 हेतु प्रवेश काउंसलिंग

040725

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एससी. (उद्यानिकी/वानिकी) ऑनलाइन पाठ्यक्रम 2025-26 हेतु प्रवेश काउंसलिंग

रायपुरः 4 जुलाई 2025। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बी.एससी. (उद्यानिकी/वानिकी) ऑनलाइन पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज़ अपलोड से होगी। लेन-देन विफल हुए अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को अलग से पंजीयन का अवसर दिया जाएगा।

प्रारंभिक सूची के आधार पर सीट आवंटन 16 जुलाई को किया जाएगा, जिसके पश्चात् 17 से 19 जुलाई तक कैम्प कार्यालय, कृषक सभागार, इं.गां.कृ.वि. परिसर, लभाण्डी, रायपुर में दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके साथ ही 17 से 21 जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क भुगतान एवं 22 जुलाई तक सीट की पुष्टि या त्याग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 23 जुलाई को रिक्त सीटों की सूचना जारी की जाएगी।

इसके उपरांत स्पॉट एवं रूपांतरण काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ होगी, जिसके अंतर्गत 24 जुलाई को पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी तथा 26-27 जुलाई को कैम्प कार्यालय, कृषक सभागार, इं.गां.कृ.वि. परिसर, लभाण्डी, रायपुर में स्पॉट काउंसलिंग एवं दस्तावेज़ सत्यापन संपन्न होगा। सभी छात्र निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी एवं अद्यतन निर्देशों हेतु विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mguvv.ac.in पर विज़िट कर सकते हैं.