October 3, 2026

अस्पताल के अंदर घुसकर मारपीट करने का आरोपी जेल दाखिल

201125

अस्पताल के अंदर घुसकर मारपीट करने का आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – अस्पताल के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुये डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाने के आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया सूचक प्रतीक राठौर के द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गत दिवस 18 नवम्बर को दोपहर ढाई बजे वह अस्पताल में बैठकर टीवी की मरीज का सैंपल को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाने के लिये पैकिंग कर रहा था।

तभी ग्राम महंत निवासी ज्वाला सिंह आरोग्य अस्पताल महंत के अंदर घुसकर तुम मेरे खिलाफ पहले थाना में रिपोर्ट किये हो कहकर जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज करते हुये अपने हाथ में रखें डंडा से मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने अस्पताल के अन्य स्टाफ आये तो उनको भी जान से मारने की धमकी दे रहा था।

प्रार्थी के मोबाइल को हाथ से छीन कर जमीन पर पटक दिया है , जिससे मोबाइल टूट गया है और मारपीट करने से उनको चोट लगा है। सूचना पर आरोपी के विरुद्ध धारा 296 , 121(2) , 221, 132 , 324 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेन्डे के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी ज्वाला सिंह को हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से नवागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश शेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ , प्रधान आरक्षक मथुरा केशी , आरक्षक रमेश भारद्वाज , चंद्रमणि कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

ज्वाला सिंह पिता रघुराज सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी – महंत , थाना – नवागढ़ , जिला – जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।