October 9, 2026

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2026: जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन और ग्रह गोचर का प्रभाव

Rashifal

आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2026,

आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और चंद्रमा कन्या राशि में। चंद्रमा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के हैं, जो कि सूर्य का नक्षत्र है। सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा सूर्य से संयोग कर रहे हैं। चंद्रमा अस्त रहेंगे। यहां पर चंद्रमा की यह पोजीशन लो फील कराने वाली है। जनमानस लो फील करेंगे और ऊर्जा का स्तर घट रहा है। मानसिक स्थिति भी थोड़ी अवसादित रहेगी, वगैरह। बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि-

मेष राशि की शारीरिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर कही जाएगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं, मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। आप सही चल रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति आपकी बढ़-चढ़कर आगे चल रही है। कोई नए व्यापार के बारे में भी आप सोच सकते हैं, समय आ चुका है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि-

मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं की स्थिति भी दिख रही है। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी, क्या करें, क्या न करें। अभी रुक जाइए, कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यावसायिक स्थिति काफी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि-

घर में विवाद संभव है। कोई बड़ा विवाद नहीं होगा, लेकिन मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। गलत समझना एक-दूसरे को, ऐसा हो सकता है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी अभी नहीं हो पाएगी, थोड़ा अभी डिले होगा, लेकिन होगा। व्यावसायिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि-

स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार में थोड़ा सा अभी न्यूट्रल रहेंगे आप। नकारात्मक नहीं है तो सकारात्मक भी नहीं है, न्यूट्रल है स्थिति। बाकी पहले से बेहतर चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि-

धन हानि के संकेत हैं, निवेश अभी मत कीजिएगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि-

घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मन उत्साहित रहेगा, ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ है।

तुला राशि-

सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, मन की परेशानी या अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य ठीक रहे, पहले से बेहतर है, लेकिन ये दिन आपके लिए थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है। व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ है।

वृश्चिक राशि-

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। यात्रा में मजा नहीं आएगा, लेकिन लाभप्रद होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि-

व्यापार में शिथिलता बनी रहेगी, नुकसान नहीं होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि-

भाग्यवश कुछ काम अभी नहीं बनने वाला है, लेकिन नकारात्मक नहीं है। यात्रा बहुत अच्छी नहीं रहेगी। अपमानित होने का भय रहेगा, थोड़ा ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम-संतान-व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि-

इन दिनों पर्सनल लाइफ में मजा नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बुझी-बुझी सी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।