June 6, 2026

पहाड़ी पर मानव का नर कंकाल मिला, मंजर देखकर चरवाह डरे

290925

पहाड़ी पर मानव का नर कंकाल मिला, मंजर देखकर चरवाह डरे

रोहतास: बिहार में रोहतास गायघाट पहाड़ी से एक मानव का नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची तथा नर कंकाल को बटोर कर सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची है.

मृतक की हत्या कर शव को इस कदर फेंके जाने की आशंका है. धौड़ाढ थाना क्षेत्र के गायघाट पहाड़ी से एक मानव का नर कंकाल बरामद हुआ है. पहाड़ पर मवेशी चराने गए कुछ चरवाहों ने पुलिस को सूचना दिया कि पहाड़ के ऊपर जंगल के पास किसी मानव का कंकाल पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नर कंकाल को बटोर कर सासाराम के सदर अस्पताल ले गई.

चूंकी नर कंकाल का पोस्टमार्टम सासाराम में संभव नहीं है तो उसे पटना भेजा जा रहा है. साथ ही तमाम तरह की जांच की जाएगी. अब सवाल उठता है कि आखिर यह किसका नर कंकाल है? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल धौड़ाढ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

You may have missed