November 15, 2026

उच्च शिक्षा विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण

301224

उच्च शिक्षा विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर में 3 महीने का कोर्स

नारायणपुर,जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रायपुर द्वारा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत नारायणपुर जिले के विज्ञान, गणित या कॉमर्स समूह से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे दो विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी IIM रायपुर में तीन महीने का इंटर प्रोविज़नल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

इस प्रशिक्षण का पूरा शुल्क शासन द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित विद्यार्थियों के लिए संबंधित कोर्स का शुल्क भी शासन द्वारा भुगतान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ 31 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय, नारायणपुर में संपर्क कर सकते हैं। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए न केवल अपने कौशल को निखारने का है, बल्कि उनके भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

You may have missed