सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग 22 नवम्बर को
सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु काउंसिलिंग 22 नवम्बर को
उत्तर बस्तर कांकेर, सहायक शिक्षक संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु पात्र 219 सहायक शिक्षक संवर्ग की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसिलिंग का आयोजन 22 नवम्बर को सुबह 11 बजे से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग में उपस्थित होने वाले सहायक शिक्षक एल.बी. की सूची विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
