June 7, 2026

अमलेश और दीक्षा की जोड़ी मचाएगी धमाल, डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र हुआ रिलीज़

5e1da14e-3599-42a4-b031-7bea74417600

इतेश सोनी पत्रकार रायपुर – छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित फ़िल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं के अपार सफलता के बाद फ़िल्म का सीक्वल डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र गोल्डन ड्रीम्स फ़िल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है आपको बता दूँ गोल्डन ड्रीम्स फ़िल्म प्रोडक्शन लगातार छत्तीसगढ़ के दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मे लाते रहते हैं टीज़र रिलीज़ होते ही लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दर्शकों में जिसकी उत्सुकता देखने को मिल रही है और इसका बड़ा कारण फ़िल्म के स्टारकास्ट भी है फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ग्रामीण इलाकों के सुपरस्टार सभी के चहेते अमलेश नागेश व उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगी युवा दिलों की धड़कन दीक्षा जयसवाल। आप लोगों को तो पता है कि दर्शकों को अमलेश की एक्टिंग कितनी पसंद आती है और दर्शक उनकी फ़िल्मों को सुपर डुपर हिट बनाते हैं डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र आज लॉन्च कर दिया गया है यह फ़िल्म 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी इस फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक गोल्डन ड्रीम्स फ़िल्म प्रोडक्शन की मालकिन श्रीमती भारती वर्मा जी है

निर्माता-श्रीमती भारती वर्मा ने हमारे समाचार एजेंसी से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी आगामी फ़िल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 का टीज़र आज रिलीज़ किया गया है और यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा घरों में 20 दिसंबर को एक साथ प्रदर्शित की जाएगी उनका कहना है मैंने और मेरी टीम ने पूरी लगन और मेहनत के साथ इस फ़िल्म को बनाया है अब दर्शकों के ऊपर है कि दर्शक हमारी फ़िल्म को कितना प्यार देते हैं आशा करती हूँ दर्शकों को डार्लिंग प्यार झुकता नहीं के सीक्वल में बनी फ़िल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।