June 6, 2026

बीमारी से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

141124

बीमारी से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के भंवरकुआ इलाके में एक 21 वर्षीय युवती पूजा कनेश ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पूजा, जो इंदौर में किराए के कमरे में रहकर एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करती थी, पिछले कुछ समय से अपनी तबीयत को लेकर चिंतित थी। बुधवार को जब पूजा पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा और उसे फंदे पर लटका पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद भंवरकुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी

पुलिस को पूजा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान थी और दवाइयां लेने के बावजूद ठीक नहीं हो पा रही थी। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह यह कदम मजबूरी में उठा रही है।

तीन साल पहले आई थी इंदौर

पूजा करीब तीन साल पहले इंदौर आई थी और पहले एक टेली कंपनी में काम करती थी। बाद में उसने चॉकलेट फैक्ट्री में काम शुरू किया। उसके परिवार में पिता, जो कि किसान हैं, और दो भाई-बहन हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed