आज का राशिफल (7 अक्टूबर 2026): मघा नक्षत्र और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2026,
आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, चंद्रमा मघा नक्षत्र के होकर के केतु के साथ सिंह राशि में संयोग कर रहे हैं। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं। थोड़ा आक्रामक स्थिति यह रहेगी, ड्राईनेस रहेगा और कड़े फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा होगा। लेकिन वह कड़ा फैसला किसी के विपक्ष में भी जा सकता है, तो यह ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि:
प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार आपका अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम कहा जाएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार अच्छा रहेगा और घरेलू सुख बाधित रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन शॉर्टकट मत मारिएगा। किसी भी तरह से सफलता पाने में आगे फंसेंगे आप, तो थोड़ा सा मार्ग पर ध्यान रखिएगा। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी. व्यापारिक स्थिति अच्छी है. सरकारी तंत्र से जुड़े रहेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होगा।
कन्या राशि:
मन परेशान रह सकता है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय सता सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। पास में नीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।
तुला राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने रास्तों से भी धन लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचना चाहिए, हालांकि कुछ संघर्ष के बाद जीत आपकी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार में थोड़ा व्यवधान या डिस्टर्बेंस रह सकता है, फिर भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
धनु राशि:
अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार कहा जाएगा। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापारिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत ही अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
नौकरी-चाकरी की स्थिति स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात विवादास्पद हो सकती है। कुल मिलाकर खराब नहीं होगा, लेकिन अतिवादी मत बनिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस भी बना रहेगा। शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
