October 6, 2026

आज का राशिफल (6 अक्टूबर 2026): चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal

आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: चंद्रमा अश्लेषा नक्षत्र के होकर कर्क राशि में बैठे हैं। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। मंगल और गुरु के साथ संयोग कर रहे हैं। यह एक अच्छी स्थिति है, लेकिन अश्लेषा की शांति कराई जाती है। यह शतभिषा की तरह होता है। जैसे मूल की शांति कराई जाती है, उसी तरीके से इस नक्षत्र की भी शांति कराई जाती है, लेकिन यह अशुभ नक्षत्र नहीं है। शास्त्र में मान्यता है कि इसकी करानी चाहिए, शुभ होता है। केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध-शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

घर में विवाद संभव है। कुछ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर घर में विवाद हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम बनी हुई है, जबकि व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि:

व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा। यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं; अपनी सोच को कार्य रूप दीजिए। स्वास्थ्य आपका थोड़ा मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

धनदायक समय है। यदि आप कहीं निवेश इत्यादि करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आप शब्द साधक की तरह हो चुके हैं और अपने शब्दों से विषम परिस्थिति में भी बहुत अच्छी स्थिति पैदा कर दे रहे हैं। यह बहुत अच्छी स्थिति है। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

मानसिक चंचलता पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाकी स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा और भाग्य आपका साथ देगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

सिंह राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है, सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

भाग्य साथ देगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। थोड़ा सा रिलेशनशिप में ऑप्शन होने के कारण परेशानी भी आ सकती है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान में सुधार है, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू-मैं-मैं संभव है लेकिन शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।