September 30, 2026

नशा मुक्त भारत पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM साय

CM sai

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई बैठकों में शामिल होंगे. वह सुबह 10:30 बजे सीएम हाउस में बैठक करेंगे. इसके बाद 11 बजे महानदी भवन नया रायपुर के लिए रवाना होंगे. जहां 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वहीं दोपहर 1 से 4 बजे तक मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे.

शाम 4:30 बजे फाफाडीह चौक में नशा मुक्त भारत अभियान की पदयात्रा में शिरकत करेंगे. इसके अलावा रात 8 बजे से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे. रायपुर. साय कैबिनेट की आज बैठक होने जा रही है.

इस बैठक में कई अहम फैसले होने की संभावना है. CGPSC में अध्यक्ष नियुक्ति पर फैसला लिया जा सकता है. सरकारी कर्मचारियों के लंबित डीए पर चर्चा की जा सकती है. भर्ती और रोजगार से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव है. इसके अलावा महिलाओं और खनन क्षेत्र से जुड़े बड़े फैसलों पर सामने आ सकते हैं.