September 30, 2026

भारत के धुरंधरों का स्वर्णिम दांव, एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम बनी चौंपियन

CM sai

ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रायपुर, 26 सितम्बर 2026: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय खिलाडि़यों ने अपने शानदार खेल, मजबूत रणनीति और अदम्य जज्बे के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। टीम इंडिया की यह स्वर्णिम सफलता प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और जीत के दृढ़ संकल्प ने भारत को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। भारतीय टीम का यह प्रदर्शन देश की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के सभी खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।