September 30, 2026

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: कुंभ में चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल व उपाय

Rashifal

Aaj ka rashifal 24 September 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य-बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग बना हुआ है कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में। चंद्रमा घनिष्ठा नक्षत्र के हैं, मंगल के नक्षत्र में राहु के साथ संयोग कर रहे हैं और शनि की राशि है। यह थोड़ा खराब योग है जनमानस के लिए, रक्त संक्रमित और मन संक्रमित होगा।

मेष राशि:

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन सशंकित रहेगा। मानसिक परेशानी थोड़ी रहेगी। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

आय में उतार, व्यापार में उतार-चढ़ाव और थोड़ा सीने में विकार संभव है। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति हो सकती है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नहीं करें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी, लेकिन भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, बहुत बचकर पार करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है, यात्रा अभी मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

बचकर पार करिएगा। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। नौकरी-चाकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। शारीरिक भी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग अच्छी रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि:

मानसिक तौर पर बहुत परेशानी वाला समय है। प्रेम में तू-तू-मैं-मैं, संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा। विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में बने रहेंगे। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक-ठाक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति आपकी अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शारीरिक स्थिति भी मध्यम है, नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार मध्यम है, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

धन हानि के संकेत हैं, अभी निवेश मत करिएगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी से बचिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अत्यधिक अच्छा रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार शारीरिक तौर पर रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक-ठाक है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा, निवेश अभी मत करिएगा।

मीन राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, अनाप-शनाप खर्च होंगे। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी भी बनी रहेगी। खराब समय है, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।