September 29, 2026

आज का राशिफल (22 सितंबर 2026): मकर राशि में चंद्रमा और उत्तराषाढा नक्षत्र का प्रभाव, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal

आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में उत्तराषाढा नक्षत्र के हैं। सूर्य का नक्षत्र होता है। चंद्रमा सूर्य के नक्षत्र में शनि के घर में बैठे हैं। कालपुरुष के दशम भाव में चंद्रमा और सूर्य के नक्षत्र में। सरकारी तंत्र के लिए कुछ अच्छे फैसले और न्याय प्रिय फैसले हो सकते हैं। जनमानस भी अपने जीवन में कुछ ऐसा कर सकता है, कुछ अच्छी स्थिति। थोड़ा सा कठोर और कठिन हो सकता है, लेकिन फैसला अच्छा होगा। राहु कुंभ राशि में बैठे हैं और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि:

सरकारी तंत्र का लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय, व्यापारिक सफलता, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। प्रेम थोड़ा मध्यम, तू-तू-मैं-मैं की स्थिति बन सकती है या थोड़ा अपोजिट फीलिंग आएगी। संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम दिख रही है, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी दिख रही है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। धन की स्थिति और कुटुंब सुख की स्थिति बड़ी बढ़ी-चढ़ी है, बहुत अच्छी स्थिति है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

बहुप्रतीक्षित योजनाएं कामयाब हो रही हैं, चाहे वह पर्सनल हो या प्रोफेशनल। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी के साथ सान्निध्य रहेगा और बड़ी अच्छी स्थिति रहेगी अगर वैवाहिक स्थिति में हैं तो। प्रेम, संतान, व्यापार अद्भुत है, बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना और शुभ होगा।

सिंह राशि:

परेशानी भरा समय चल रहा है। शत्रु एक्टिव रहेंगे, छोटे-मोटे रोग-व्याधि एक्टिव रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। खर्च की अधिकता है, हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान कर रही है। प्रेम, संतान, व्यापार थोड़ा मध्यम चल रहा है, डिस्टर्ब हैं इस समय आप, लेकिन कोई खराबी नहीं होगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

रौब-रुआब आपके अंदर चल रहा है। स्वास्थ्य काफी बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। बस भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिए। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, बड़े शुभ मार्ग से पैसे आ रहे हैं, बड़ी खुशहाल जिंदगी आपकी चल रही है। बस मन थोड़ा खिन्न रह सकता है आज के दिन। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, लेकिन गृह कलह भी दिख रहा है। पिता से पंगेबाजी मत करें, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करें। बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम चल रहा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। एक अच्छा फेज़ है, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

धनागमन होगा। मित्रों, रिश्तेदारों और कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है। व्यापार ठीक-ठाक है, स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। रक्त संक्रमित न हो, इस बात का ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी, जैसा चाहेंगे वैसा होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है और व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। दांपत्य में थोड़ा सा कठोर मत बनिएगा, नुकसान होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, मन प्रसन्न कम रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

आय की स्थिति सुदृढ़ होगी। कहीं रुपए-पैसे फंसे हुए हैं तो प्रयास करें, मिल जाएगा। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होती हुई दिखाई पड़ रही हैं। यात्रा का योग चल रहा है और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।