June 27, 2026

आज का राशिफल 27 जून 2026

Rashifal

आज का राशिफल 27 जून 2026

आज का राशिफल 27 जून 2026: मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध, शुक्र और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं, अनुराधा नक्षत्र के हैं। शनि के नक्षत्र होकर के, मंगल की राशि में बैठे हुए हैं। थोड़ी भ्रामक स्थिति बनेगी। और कालपुरुष के अष्टम भाव में चंद्रमा नीच के होते हैं, जहां पे शारीरिक और मानसिक परेशानी को देते हैं और अग्रेशन को बढ़ाते हैं। एक नेगेटिव स्थिति कही जाती है इसको। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल

मेष राशि-

मेष राशि की शारीरिक स्थिति थोड़ी दिक्कत में रहेगी, परेशानी रहेगी। कोई रिस्क लेने लायक नहीं हैं आप। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी है, पराक्रमी बने हुए हैं और प्रेम आपके पराक्रम को बढ़ावा दे रहा है, आपकी व्यावसायिक ऊर्जा को बढ़ा रहा है। एक बड़ी अच्छी स्थिति बनी हुई है। संतान भी आपकी कामकाज करने के लिए तैयार है, अच्छी स्थिति है। वैवाहिक स्थिति जो है वह भी बहुत अच्छी है। भौतिक सुख-संपदा में बराबरी का हिस्सा निभा रही है। एक शुभता बनी हुई है हर दृष्टिकोण से, बस स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मसूर की दाल दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि-

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पर्सनल लाइफ आपकी बड़ी अच्छी है। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी चूंकि इस समय लग्न में मंगल है, तो यह स्थिति बड़ी अच्छी नहीं कही जाएगी। थोड़ा सा शारीरिक तापमान बढ़ेगा। हालांकि आज के दिन कोई विशेष परेशानी नहीं है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हमने बताई। संतान की स्थिति अच्छी है, बहुत अच्छी स्थिति है और निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है, आप निवेश कर सकते हैं। गणेश जी को प्रणाम करना और किसी भी तरीके की लाल वस्त्र का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के लग्न में सूर्य हैं जो पराक्रमी बना रहे हैं, लेकिन शारीरिक स्थिति कहीं ना कहीं मध्यम कर रहे हैं और द्वादश भाव का मंगल है, तो यह सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान करेगी। षष्ठ भाव का चंद्रमा है। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी है। आप अपने पार्टनर से, प्रेमी से या प्रेमिका से जो भी है या जीवनसाथी से अपने निवेश में शामिल करके उनसे राय-मशविरा करके निवेश करना इसके लिए आपके लिए अच्छा रहेगा। तो थोड़ा सा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका बड़ा अच्छा है। मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि-

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। पिता से अनबन के संकेत हैं, थोड़ा ध्यान दीजिएगा। उच्च अधिकारियों से पंगेबाजी मत करिएगा। निवेश अभी रोक दीजिए। चने की दाल किसी व्यक्ति को दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि-

सिंह राशि की सरकारी जो स्थिति है, वो पहले से काफी सुधार की तरफ। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी बड़ी अच्छी स्थिति में है। ये सारी चीजें आपकी बहुत अच्छी हैं लेकिन खर्च की अधिकता, खर्च की स्थिति ला सकती है। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है, लेकिन ये आपको बहुत परेशान करने वाला है। इसपर आप नजर रखें। बाकी निवेश छोटे-छोटे करके करिए, लाभदायक होगा। हरी वस्तु का दान करना जैसे साग-सब्जी आदि या किसी मवेशी को खिलाना आपके लिए उचित होगा।

कन्या राशि-

पराक्रमी बने हुए हैं। व्यावसायिक ऊर्जा आपमें बढ़-चढ़कर है। स्वास्थ्य बहुत अच्छी। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ा अच्छा। नए प्रेम हो, पुराने प्रेम हो, हर दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। और मित्र, सहयोगी, भाई-बंधु कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। जो कुछ भी आपने डिजाइन किया है, उसको कार्य रूप दें, शुभ है। निवेश करें, शुभ रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि-

धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। और जुबान पे काबू रखिएगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। मसूर की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-

नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, निवेश जरूर करें। और चने की दाल दान करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि-

सर दर्द, नेत्र पीड़ा, मानसिक परेशानी, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश करने पर घाटे की स्थिति है, मत करिएगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम हो चुकी है। व्यापार अच्छा है, चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। नीली वस्तु का दान करना या लौह सामग्री का दान करना आपके लिए उचित होगा।

मकर राशि-

आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम संतान अत्यंत शुभकारी है। व्यापार अच्छा है। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय और कोई व्यावसायिक यात्रा करना चाहते हैं तो बिल्कुल जाएं, अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करना और काली मंदिर में इत्र चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि-

कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी सी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। क्रोध से बचें, खासकर प्रेम में। गणेश जी को प्रणाम करना और कोई भी नीली वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मीन राशि-

भाग्य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान में सुधार, व्यापार अच्छा, निवेश के लिए उपयुक्त समय। कोई भी हरी वस्तु का दान करना जैसे मसूर की दाल इत्यादि दान करना आपके लिए शुभ होगा।