June 21, 2026

मैनपुर के नए थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह ने संभाली कमान

IMG-20260621-WA0058

ई एन एस न्यूज़ मैनपुर।गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सिद्धेश्वर सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। अब से वे मैनपुर थाने की कमान संभालेंगे।

रायपुर में दे चुके हैं 3 साल की सेवाएं

नवनियुक्त थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह इससे पहले पिछले तीन वर्षों से राजधानी रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। रायपुर में उनके बेहतरीन कार्य अनुभव को देखते हुए अब उनकी पोस्टिंग गरियाबंद जिले के संवेदनशील व महत्वपूर्ण मैनपुर थाना क्षेत्र में की गई है।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और जन-सुनवाई को सुलभ करना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

 

> ईएनएस न्यूज मीडिया ग्रुप की ओर से शुभकामनाएं

> मैनपुर के नए थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह जी के आगमन पर ‘ईएनएस न्यूज मीडिया ग्रुप’ उन्हें सहर्ष बधाई देता है और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए उनका आत्मीय स्वागत करता है।