June 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर छत्तीसगढ़ में होगा भव्य आयोजन

140626

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर छत्तीसगढ़ में होगा भव्य आयोजन

रायपुर: आगामी 21 जून 2026 को पूरे छत्तीसगढ़ में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष का मुख्य विषय (Theme) “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखा गया है। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायतों तक सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रदेशभर में होंगे गरिमामय आयोजन

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राजधानी रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा।

सरगुजा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

प्रमुख जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि:

योग दिवस के कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

दुर्ग: उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव

कबीरधाम: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

अन्य जिलों में: मंत्री श्री रामविचार नेताम (कोरिया), मंत्री श्री दयालदास बघेल (महासमुंद), मंत्री श्री केदार कश्यप (सुकमा), मंत्री श्री लखन लाल देवांगन (कांकेर), मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी (जांजगीर-चांपा), मंत्री श्री टंकराम वर्मा (सारंगढ़-बिलाईगढ़), मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े (बलरामपुर), मंत्री श्री राजेश अग्रवाल (जशपुर), मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब (कोरबा) और मंत्री श्री गजेन्द्र यादव (बालोद) मुख्य अतिथि होंगे।

सांसद और विधायक संभालेंगे जिम्मेदारी

विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री विजय बघेल, श्री संतोष पांडेय, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्री राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, श्री महेश कश्यप और श्री भोजराज नाग सहित कई विधायकों को मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में

राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि योग दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक जन-भागीदारी सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर तक योगाभ्यास के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।