जनता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य – सरपंच राकेश कश्यप
जनता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य – सरपंच राकेश कश्यप
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा (महन्त) में ग्राम सरपंच की अनोखी पहल से आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। जहां ग्रामवासियों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्या निवारण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये।
मुख्य रूप से ग्रामीणों के द्वारा पेयजल समस्या (तालाब भराई , हैण्डपम्प खनन , सबमर्शिबल फिटिंग आदि) , स्वच्छता (नाली निर्माण , सामुदायिक शौचालय , तालाब सफाई और नाली सफाई) , शिक्षा (हाईस्कूल निर्माण , स्कूल मरम्मत) , स्वास्थ्य सेवा ( हॉस्पिटल में बेड , दवाई , वाटर कूलर सुविधा) , सड़कें एवं परिवहन (गांव में सड़क) , बिजली (ट्रांसफार्मर एवं खम्भा आपूर्ति) , सामाजिक और मंदिर मरम्मत का मांग किया गया। वहीं उपस्थित अधिकारी / कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
जन चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई , जिससे पात्र हितग्राहियों को त्वरित एवं पारदर्शी लाभ सुनिश्चित हो सके। वहीं जन चौपाल कार्यक्रम समापन के बाद ग्राम सरपंच राकेश कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी से कहा कि जनता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है। आज के जन चौपाल में जनता की समस्याओं और शिकायतों को प्राथमिकता देते हुये गांव के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया।
ग्रामवासियों से प्राप्त आवेदन एवं सुझाव के अनुरूप अतिआवश्यक समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण किया जायेगा। इस जन चौपाल में जनपद सभापति श्रीमति आरती तिवारी, सरपंच राकेश कश्यप , सचिव खोलबहरा राम कश्यप और रामकुमार मरावी ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सहित फिल्ड आफिसर स्वास्थ्य विभाग महन्त प्रभारी रेश्मी दिव्य , डॉ० शिव कुमार कश्यप एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
