ग्लैमर क्वीन अलीशा मोटवानी सोशल मीडिया पर वायरल, लाखों फैंस को किया दीवाना
ब्यूटी, ग्लैमर और क्यूटनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन—अलीशा
इतेश सोनी/जगन्नाथ बिशोई
ई एन एस रायपुर – मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रहीं अलीशा मोटवानी (आशी) आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और अपने ग्लैमर लुक से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। एक साधारण शुरुआत से अपने करियर का सफर तय करने वाली अलीशा आज युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
अलीशा ने अपने जुनून और मेहनत के दम पर Miss Central India का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद उनके करियर ने नई ऊंचाइयों को छूना शुरू कर दिया। बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग में रुचि रखने वाली अलीशा ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की, जहां उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स थे। टिकटॉक बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और यहीं से उन्हें म्यूजिक एल्बम्स और फोटोशूट्स के ऑफर्स मिलने लगे।
अपने पहले ही मॉडलिंग शो में जीत हासिल कर उन्होंने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। Miss Central India बनने के बाद उन्हें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी ऑफर्स मिलने लगे, साथ ही कई प्रोजेक्ट्स में गेस्ट और लीड रोल निभाने का मौका भी मिला।
अलीशा बताती हैं कि ग्लैमरस इंडस्ट्री में सबसे बड़ी चुनौती खुद को लगातार बेहतर बनाना है। वे अपने प्रोजेक्ट्स का चयन सोच-समझकर करती हैं और क्वालिटी वर्क को प्राथमिकता देती हैं। खासकर उनके डांसिंग रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं, जो उन्हें ट्रेंडिंग बनाए रखते हैं।
ट्रोलिंग को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक है। उनका कहना है कि नेगेटिव कमेंट्स इस सफर का हिस्सा हैं और इन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ना ही सही तरीका है। उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट एक वायरल डांस रील रही, जिसने उन्हें नई पहचान दिलाई।
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अलीशा बताती हैं कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें मात्र 700 रुपये में मेकअप कराकर शूट करवाना पड़ता था। आज उनकी मेहनत का परिणाम है कि वे एक सफल मॉडल और अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं।
अलीशा युवाओं को संदेश देती हैं कि अगर टैलेंट और मेहनत का जज्बा हो, तो इस इंडस्ट्री में सफलता जरूर मिलती है। उनका सपना बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का है।
परिवार की बात करें तो उनके परिवार में उनकी मां और बड़े भाई हैं, जबकि उनके पिता का निधन हो चुका है। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने फैंस और सपोर्टर्स को देती हैं और आगे भी बेहतर काम करने का वादा करती हैं।

