June 7, 2026

स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

DSC929263

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – विगत दिवस 04 फरवरी को गायत्री देवी लालन देवांगन स्कूल खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट/छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संबंधित वाहन चालकों को पकड़कर उन्हें समझाईश दी गई। इसके अलावा मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुये उनसे 2800- 2800 रूपये का समन शुल्क भी लिया गया। उक्त कार्यवाही में नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। वहीं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।