November 16, 2026

सेंट्रल इंडिया फैशन शो में बबिता हालदार हुई सम्मानित, नारी शक्ति और दक्षिण कोसल सम्मान से नवाज़ा गया

5708dd0f-110f-4e12-a442-210803e18998

इतेश न्यूज़ सर्विस (ENS), रायपुर/कोरबा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में ममता ब्यूटी स्टूडियो एवं स्टार स्टूडियो द्वारा भव्य सेंट्रल इंडिया फ़ैशन शो 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस शो में समाज में विशेष योगदान देने वाले लोगों को नारी शक्ति सम्मान और दक्षिण कोसल सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में रायपुर शहर की समाज सेविका व अधिवक्ता फिल्ड से आने वाली बबिता हालदार को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए नारी शक्ति सम्मान एवं दक्षिण कोसल सम्मान से नवाज़ा गया।

⸻

समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण में बबिता हालदार का महत्वपूर्ण योगदान

बबिता हालदार लंबे समय से अधिवक्ता फेड में महिलाओं, गरीबों व जरूरतमंदों के लिए न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। इसके साथ ही समाजसेवा में भी वे सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और कई सामाजिक अभियानों में नेतृत्व करती रही हैं।

उनके इन कार्यों और समर्पण ने उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाई है, जिसे इस मंच पर सम्मानित किया गया।

⸻

कोरबा में हुआ भव्य आयोजन

ममता पटेल और कमल सारथी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस फ़ैशन शो में मॉडलिंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

⸻

सम्मान ने बढ़ाई नई ऊर्जा

सम्मान मिलने पर बबिता हालदार ने खुशी जताते हुए कहा—

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। मैं आगे भी समाज और महिलाओं के लिए लगातार काम करती रहूँगी।”

You may have missed