August 12, 2026

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमेन गुरुचरण सिंह होरा ने धनतेरस पर्व पर प्रदेशवासियो को दी शुभकामनाएं, कहा छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

e8b20761-8e23-41c0-8a01-8372d9cce6f2

इतेश सोनी रायपुर- रायपुर 29 अक्टूबर पांच दीवसीय दीपोत्सव की शुरुआत आज मंगलवार काे धनतेरस से हो रही है। धनतेरस सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान धन्वंतरि का घरों में प्रवेश होता है।छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमेन गुरुचरण सिंह होरा ने धनतेरस पर्व पर प्रदेशवासियो काे शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमेन गुरुचरण सिंह होरा ने सोशल मीडिया पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामनाा संदेश में कहा ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:। अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।। सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली व संपन्नता लेकर आए तथा आपके यश एवं वैभव में निरंतर वृद्धि होती रहे, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि से यही प्रार्थना है।

श्री होरा ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ के स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें।

You may have missed