June 5, 2026

“निहार प्रोडक्शन के ग्लैमरस मंच पर छत्तीसगढ़ के चमके सितारे – वैष्णवी, शुभम और पिंकी बने मिस्टर, मिस और मिसेज़ आइडल ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025”

0ea75c1b-2ca5-4b7a-aaa4-100553146ca9

निहार प्रोडक्शन के मंच से छत्तीसगढ़ को मिले टैलेंटेड विजेता”

वैष्णवी, शुभम और पिंकी बने राज्य के नए फैशन आइडल – निर्णायकों ने सराहा प्रतिभागियों का प्रोफेशनलिज़्म और आत्मविश्वास

इतेश सोनी पत्रकार
ई.एन.एस.न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ की फैशन और ग्लैमर की दुनिया को एक नई उड़ान देने वाला “निहार प्रोडक्शन” का बहुप्रतीक्षित मिस्टर, मिस एंड मिसेज़ आइडल ऑफ़ छत्तीसगढ़ – सीजन 3 अपने भव्य फिनाले के साथ रविवार, 3 अगस्त को रायपुर के वुड कैसल होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ग्लैमर से सजे इस मंच पर जब राज्यभर से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास, अंदाज़ और प्रतिभा का जलवा बिखेरा, तो हर नज़ारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।

इस खास मौके पर तीनों कैटेगरी में छत्तीसगढ़ को नए चेहरे मिले:
• मिस्टर आइडल – शुभम (विजेता), भावेश तांडी (फर्स्ट रनर-अप), आदित्य वर्की (सेकंड रनर-अप)
• मिसेज़ आइडल – पिंकी मानिकपुरी (विजेता), खुशबू (फर्स्ट रनर-अप), आरती (सेकंड रनर-अप)
• मिस कैटेगरी को दो समूहों में बाँटा गया:
• मिस डायमंड – वैष्णवी (विजेता), सोनिया (फर्स्ट रनर-अप), क्रिस्टीना (सेकंड रनर-अप)
• मिस गोल्ड – स्नेहा (विजेता), उज्ज्वला (फर्स्ट रनर-अप), कुमकुम (सेकंड रनर-अप)

स्टाइल, कॉन्फिडेंस और कल्चर का मिक्स इस इवेंट में मॉडल्स ने अपने हुनर से जूरी और ऑडियंस दोनों को चौंका दिया। जैसे ही विनर्स के नामों की घोषणा हुई, ऑडिटोरियम तालियों की गूंज से गूंज उठा।

निहार प्रोडक्शन की डायरेक्टर नेहा पटेल ने बताया कि यह ग्रैंड फिनाले सीजन 3 का आख़िरी पड़ाव था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न कोनों से चुने गए फाइनलिस्ट्स ने कड़ी मेहनत और कमाल का प्रेज़ेन्स दिखाया।

मंच की शोभा बने खास मेहमान – इवेंट की शोभा बढ़ाने पहुंचे अशोक तिवारी, मनोज पंजवानी, दिनेश साहू, लोकगायक दुकालू यादव प्रसिद्ध सिंगर सुनील सोनी और ENS न्यूज़ के संस्थापक इतेश सोनी ने मंच पर उपस्थिति दर्ज कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सभी विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंत में सभी खास मेहमानों को VIP Guest Honour देकर सम्मानित किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

विजेताओं ने साझा किए जज़्बात – मंच से उतरते ही विजेताओं ने मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए और आयोजन टीम को शानदार प्लेटफॉर्म देने के लिए धन्यवाद दिया।

You may have missed