August 11, 2026

अब बदल गई 5वीं और 8वीं कक्षा की पढ़ाई

NCERT

एनसीईआरटी ने लॉन्च की ये नई किताबें

राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने एनईपी 2020 पर बेस्ड नई किताबें लॉन्च की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (हृष्टस्न-स्श्व) के तहत एनसीईआरटी ने कक्षा 5 और 8 के लिए नई टैक्स्टबुक्स लॉन्च की हैं। इन किताबों को बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और कॉन्सेप्ट को बेहतर तरीके से समझने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में हर सेक्टर में तेजी से बदलाव हो रहे है। शिक्षा जगह भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं रहा। एआई के आने के बाद से टीचर्स और पैरेंट्स बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित है। उनका मानना है कि एआई से बच्चों की इमेजिनेशन पावर और क्रिएटिविटी पर असर पड़ रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी का यह कदम स्कूल स्तर की शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। एनसीईआरटी की ओर से उसके ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेर की गई है। इसके जरिए जानकारी दी गई है कि कक्षा 8 के लिए क्यूरियोसिटी-साइंस की बुक और कौशल बोध- व्यावसायिक शिक्षा की किताब जारी की गई है। इसके अलावा आर्ट्स, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की किताबें भी शामिल हैं।
इन किताबों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चे न सिर्फ विषय समझें, बल्कि सोचने और सवाल पूछने की आदत भी विकसित करें। एनसीईआरटी का यह कदम शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
एनसीईआरटी ने इन नई किताबों के माध्यम से छात्रों में कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और वैचारिक स्पष्टता को जगाने की कोशिश की है। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में पहली,दूसरी, तीसरी और छठी कक्षा के लिए नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत नई किताबें जारी की गई थीं।

एनसीईआरटी की नई किताबों की लिस्ट ये रही

कक्षा 5 हिंदी वीणा- हिंदी पाठ्यपुस्तक
कक्षा 5 अंग्रेज़ी संतूर-इंग्लिश पाठ्यपुस्तक
कक्षा 8 हिंदी मल्हार- हिंदी पाठ्यपुस्तक
कक्षा 8 अंग्रेज़ी पूर्वी- इंग्लिश पाठ्यपुस्तक
कक्षा 8 कला कृति-कला पाठ्यपुस्तक

You may have missed