आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एसएसपी आकाश राव गिरीपून्जे शहीद
रायपुर. कोन्टा डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपून्जे कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास हुए IED विस्फोट के चपेट में आने के कारण शहीद हो गए।अन्य जवानों के साथ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा वाहन जलाने की घटना की जांच हेतु पैदल गश्त ड्यूटी पर थे।सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें आकाश राव गिरपून्जे शहीद हो गए,भानुप्रताप चंद्राकर (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी) एवं सोनल गवला (थाना प्रभारी,कोन्टा) घायल हो गए।
सभी घायलों को प्रारंभिक उपचार हेतु कोन्टा अस्पताल लाया गया। IED का सीधा प्रभाव लगने के कारण श्री आकाश राव गिरपून्जे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान आकाश राव की मृत्यु हुई और वीरगति को प्राप्त हुए,
2013 बैच के अधिकारी
आकाश राव गिरपून्जे 42 वर्षीय, रायपुर जिले के निवासी थे और 2013 बैच के सीधी भर्ती डीएसपी थे। वे वर्ष 2024 से कोन्टा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे। वे छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे साहसी योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने मानपुर-मोहला और सुकमा जैसे वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।
पुलिस परिवार परिजनों के साथ दृढ़ता से खड़ा
छत्तीसगढ़ शासन,पुलिस मुख्यालय, समस्त नागरिक एवं पुलिस परिवार इस शोक की घड़ी में शहीद आकाश राव गिरपून्जे के परिजनों के साथ दृढ़ता से खड़ा है। उनका बलिदान हमारी इस प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करेगा कि हम भाकपा (माओवादी) जैसे क्रूर एवं षड्यंत्रकारी संगठन का समूल नाश करें।
शहीद आकाश राव गिरीपुंजे के पार्थिव शरीर को रायपुर लाया गया
चंगोराभाठा स्थित अभिनंदन पैलेस में शहीद के पार्थिव शरीर को लाया गया, जहां शासन प्रशासन के आला अधिकारी और हजारों की संख्या में परिजन मौजूद रहे,परिजनों को जब से घटना की सूचना मिली है तब से उनका रो रो कर बुरा हाल है। दो घायल जवानों को भी एयर लिफ्ट कर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
शोक संवेदना
नक्सलियों द्वारा सुकमा के डोंड्रा के निकट किए गए IED विस्फोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद हो जाने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं,ईश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।
रमेन डेका राज्यपाल छत्तीसगढ़
हमें नक्सलियों द्वारा किए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरिपंजे की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। यह नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना कृत्य है। मैं इसकी निंदा करता हूं। 2009 के बाद यह किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मृत्यु की पहली घटना है।
डॉ.रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष
सुकमा जिले के कोंटा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरीपुंजे जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत को हम नमन करते हैं, यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है। घायल जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आकाश राव गिरीपुंजे बहुत ही बहादुर अधिकारी थे,विभिन्न स्थान पर कार्य करते हुए उन्हें गैलंट्री अवॉर्ड मिला था, ऑपरेशन लॉन्च होते रहते हैं इस घटना के पीछे माओवादी का कायराना हरकत है। विकास के सड़कों पर आईडी बिछा कर रखे हुए हैं इसआईडी में जानवर गांव के आम जनता फस जाते है।और आज इसमें हमारे अधिकारी फंस गए।
विजय शर्मा डिप्टी सीएम
सुकमा जिले में हुए आईईडी विस्फोट पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “एएसपी आकाश राव गिरिपंजे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और नक्सलियों को इस कायराना हरकत की कीमत चुकानी पड़ेगी। नक्सलियों को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
अरुण साव डिप्टी सीएम
मैं शहीद आकाश की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। नक्सली तेजी से हताश होते दिख रहे हैं, जिस तरह से हमारे बलों ने उन्हें घेरकर और निशाना बनाकर कार्रवाई की है, उससे उन्हें बड़ा झटका लगा है।
भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री
शहीद जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही रायपुर पहुंचेगा वैसे ही विधिक प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा,कर्मठ निष्ठावान अधिकारी को खोने से हम सभी बहुत ही दुखी है,
डॉ गौरव सिंह,रायपुर कलेक्टर
जगदलपुर में पुलिस की पंचनामा,पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद उन्हें रायपुर लाया जाएगा,परिजनों से बात हुआ उनके अनुसार कल 11 बजे के करीब महादेव घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉ.लाल उमेद सिंह रायपुर पुलिस अधीक्षक
