Housefull 5 का पहला गाना Laal Pari रिलीज, झुमने पर मजबूर करेगा ये हाई-एनर्जी एंथम …
Housefull 5 का पहला गाना Laal Pari रिलीज, झुमने पर मजबूर करेगा ये हाई-एनर्जी एंथम …
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था. वहीं, अब फिल्म का पहला गाना “लाल परी” को रिलीज करके मेकर्स ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है. एक आलीशान क्रूज पर चल रही इस हाई-एनर्जी पार्टी एंथम को सुनकर आप भी झुमने पर मजबूर हो जाएंगे.
बता दें कि “लाल परी” गाने को यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है. इस गाने को यो यो हनी सिंह और अल्फाज ने लिखा है. इस गाने के आकर्षक बीट्स और शानदार वोकल्स काफी शानदार है. हाउसफुल 5 का संगीत टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है. “लाल परी” गाने को रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है. गाने में फिल्म के बड़े कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित फिल्म हाउसफुल 5 में दर्शकों को एक जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाली है. फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ग्लैमरस क्रूज पर शूट किया गया है. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हाउसफुल 5 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी.
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 में एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार , अभिषेक बच्चन , रितेश देशमुख , संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर , जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया , चंकी पांडे , जॉनी लीवर , श्रेयस तलपड़े , निकितिन धीर, दिग्गज एक्टर रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा नजर आने वाले हैं. टीजर में बस लाल परी गाना बैकग्राउंड में बजता नजर आ रहा है.
