October 9, 2026

गर्मियों में चाहिए ताजगी? तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट लीची का जूस…

270425

गर्मियों में चाहिए ताजगी? तो घर पर बनाएं स्वादिष्ट लीची का जूस…

गर्मियों में लीची के फल बहुत अच्छे आते हैं. ये फल बहुत जूसदार होते हैं, इसलिए बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. लीची का जूस एक बेहतरीन और ताज़गी देने वाला विकल्प है. इसमें न सिर्फ़ शरीर को ठंडक देने वाले गुण होते हैं, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. तो आइए जानते हैं कि लीची का जूस घर पर कैसे बनाएं.

सामग्री

पकी हुई लीची – 15-20 (या लगभग 1 कप गूदा)
ठंडा पानी – 1/2 कप
नींबू का रस – 1 चम्मच (स्वादानुसार)
शहद या चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े – इच्छानुसार

विधि

सबसे पहले लीचियों को छील लें और उनके बीज निकाल दें, अब मिक्सर जार में लीची का गूदा डालें.

इसमें ठंडा पानी, नींबू का रस और शहद या चीनी डालें, सभी चीज़ों को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक कि जूस स्मूद न हो जाए.

अब एक छलनी की मदद से जूस को छान लें ताकि फाइबर अलग हो जाए, सर्विंग ग्लास में बर्फ डालें और उस पर लीची का ताज़ा जूस डालें.