August 12, 2026

LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी…

080425

LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी…

दिल्ली,आज से घरेलू एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर उपभोक्ताओं को 50 रुपये का झटका लगेगा। दिल्ली में आज यानी 8 अप्रैल से 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 803 रुपये के बजाय 853 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब यह 879 रुपये का हो गया है। इससे पहले 829 रुपये का था। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 802.50 रुपये की जगह 852.50 रुपये हो गया है। जबकि, चेन्नई में यह 818.50 रुपये की जगह 858.50 रुपये का मिलेगा।

बता दें घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 को बदले थे, उसके बाद 7 अप्रैल को इसमें बढ़ोतरी का ऐलान हुआ और लेटेस्ट रेट आज से प्रभावी हो गए हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक लखनऊ में एलपीजी के रेट आज से 890.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। वहीं, पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 951.00 रुपये है। जयपुर में एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 856.50 रुपये हो गए हैं। देहरादून में गैस सिलेंडर का भाव 850.50 रुपये हो गया है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सिलेंडर 897.5 रुपये, भोपाल में सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपये हो गई है। गुजरात के गांधी नगर में आज सिलेंडर के दाम 878.50 रुपये, श्रीनगर में 969.00 रुपये, इंदौर में 881.00 रुपये, साउथ अंडमान में 929 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से डिब्रूगढ़ 852 रुपये, कारगिल में 985.50 रुपये और विशाखापट्टनम में 861 रुपये हो गए हैं।

You may have missed