October 1, 2026

45 रुपये सस्ती हुई LPG सिलेंडर के दाम…

010425

45 रुपये सस्ती हुई LPG सिलेंडर के दाम…

नवरात्रों के बीच आज LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार राहतभरा दिन लेकर आया है। 1 अप्रैल को ढेर सारे होने वाले बदलावों में से एक एलपीजी प्राइस भी है। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 45 रुपये की कमी की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर सस्ता हुआ है । हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह 1 अगस्त 2024 से ही स्थिर है।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में आज 1 अप्रैल से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 41 रुपये सस्ता होकर 1762 रुपये का हो गया है। पहले मार्च में 1803 रुपये था। वहीं, पटना में यह 2031 रुपये का है। जबकि, यहां घरेलू सिलेंडर की कीमत 901 रुपये पर स्थिर है।

कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर मार्च में 1913 रुपये का था। आज 44.50 रुपये सस्ता होकर 1868.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1755.50 रुपये से घटकर 1713.50 रुपये पर आ गई है। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव कोलकाता में भी बदले हैं। इसकी कीमत यहां 1921.50 रुपये पर आ गई है। मार्च में 1965.50 रुपये थी।

You may have missed