4 नक्सलियों के ढेर होने की खबर
4 नक्सलियों के ढेर होने की खबर
रायपुर,छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 4 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बड़ा ऑपरेशन है। जल्द ही जानकारी देंगे।
यह भी पढ़े
CRPF DG ने बीजापुर के बीहड़ रास्तों में बाइक से सफर किया। IED-खतरे वाले क्षेत्र से गुजरते हुए, उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में जवानों के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुभव करने और उन्हें समझने के लिए यात्रा की। बता दें कि कल डीजी CRPF ने 85 Bn HQ नयापारा का भी दौरा किया था। उन्होंने CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से मुलाकात की और Left Wing Extremism के खिलाफ उनकी हाल की कामयाबी को सराहा। ‘Samvad’ सेशन में, उन्होंने anti-Maoist ऑपरेशन्स में उनकी लगन की तारीफ की और फिटनेस व पॉजिटिविटी बनाए रखने को कहा।
