August 14, 2026

नींव की खुदाई पर मिला प्राचीन कमरा और एक गुप्त रास्ता…

250325

नींव की खुदाई पर मिला प्राचीन कमरा और एक गुप्त रास्ता…

बुरहानपुर,मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजपुरा इलाके में एक मकान की नींव खोदी जा रही थी, तभी अचानक एक प्राचीन कमरा और एक गुप्त रास्ता दिखाई दिया. जमीन मालिक इस कमरे को गिराने की तैयारी कर रहा है. जमीन मालिक का कहना है कि यह कमरा प्राचीन अनाज भंडारण के लिए हो सकता है. बताया जा रहा है कि यह प्राचीन इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है|

वहीं, मौके पर मौजूद जमीन मालिक आनंद भगत का कहना है कि यह कोई पुरातात्विक धरोहर नहीं बल्कि 100 साल पुराना अनाज भंडारण कक्ष है. क्षेत्रीय पार्षद अजय बालापुरकर ने कहा कि यह पुरातात्विक धरोहर हो सकती है. अगर और खुदाई की जाए तो कुछ और रहस्य भी मिल सकते हैं. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण इस प्राचीन कमरे को मिट्टी से भरकर बंद किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है|

You may have missed